वृद्धाश्रम में रह रही विधवा महिला ने कोरोना आपदा में मदद को दिये 21 हजार, प्रियंका गांधी ने किया जज्बे को सलाम




संजीव शर्मा
मुज़फ्फरनगर। कोरोना वायरस से जंग लड़ने के लिए आम जनता भी सरकार की मदद को आगे आ रही है। ऐसा ही एक मामला सामने आया मुजफ्फरनगर से। यहां एक विधवा महिला ने अपनी पेंशन के पैसों से बचत कर इकटठा किये गए 21 हजार रूपये कोराना आपदा में सरकार की सहायता के लिए दिये हैं।
विधवा महिला कमला सैनी की इस बड़ी दरियादिली का पता जब कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी को चला तो उन्होंने महिला के जज्बे को सलाम किया। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने विधवा महिला को लिखा आभार पत्र। कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने प्रियंका गांधी द्वारा लिखा गया आभार पत्र विधवा महिला कमला सैनी को सौंपा। वृद्धा आश्रम में कई वर्षों से रह रही इस महिला ने देश हित में योगदान देकर एक मिसाल कायम की है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *