जिला महामंत्री के रूप में चुने गये विकास तिवारी




सोनी चौहान
हरिद्वार जिला महामंत्री के रूप में विकास तिवारी को चुना गया है। भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिला महामंत्री विकास तिवारी का स्वागत उनके निवास स्थित कार्यालय पर और दुधाधारी चौक पर किया गया।
विकास तिवारी पूर्व में भारतीय जनता पार्टी हरिद्वार मंडल के अध्यक्ष भाजपा के जिला उपाध्यक्ष और युवा मोर्चा और विद्यार्थी परिषद जैसे संगठनों में अहम पदों पर कार्य कर चुके हैं। संघ पृष्ठभूमि के विकास तिवारी एसएमजेन पीजी कॉलेज की छात्र राजनीति से अपनी राजनीतिक की शुरुआत की थी। इसके बाद वे युवा मोर्चा में मंडल उपाध्यक्ष जिला उपाध्यक्ष विभाग संयोजक और प्रदेश कार्यकारिणी जैसे महत्वपूर्ण पदों पर रह चुके हैं। 2017 के विधानसभा चुनाव में मदन कौशिक के मुख्य चुनाव संयोजक भी रहे हैं। और उसके बाद 2018 में वे जिले के महामंत्री बने। आज एक बार फिर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व में उन्हें दोबारा जिला महामंत्री घोषित किया है। विकास तिवारी को शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक का खास माना जाता है। लेकिन निशंक खेमे के कार्यक्रम में भी वे सक्रियता से दिखाई पड़ते हैं। उनके मनोनयन से जहां कौशिक खेमे में खुशी की लहर है। वही पूरी कार्यकारिणी में निशंक खेमे का दबदबा दिख रहा है।
दिपाली ने कहा कि वे संगठन के कार्यकर्ता हैं और पार्टी ने और उनके प्रदेश और जिला नेतृत्व में जो जिम्मेदारी तय की है एक बार फिर खरा उतरने का प्रयास करेंगे। और मिशन 2022 के लक्ष्य को लेकर पूरे जनपद की 11 की 11 सीटें भाजपा की झोली में आए इस लक्ष्य को लेकर काम करेंगे



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *