गुजरात में विजय रूपाणी ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ




गुजरात। गुजरात में मंगलवार को विजय रूपाणी ने दूसरी बार सीएम पद की शपथ लेकर अपनी नई सरकार का गठन किया। उनके बाद डिप्टी सीएम के रूप में नितिन पटेल ने शपथ लेते हुए कार्यक्रम को आगे बढ़ाया। शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह, रामविलास पासवान, लालकृष्णा आडवाणी समेत 18 राज्यों के सीएम और बड़े नेता शामिल थे। विजय रुपाणी के सीएम और नितिन पटेल के डिप्टी सीएम पद की शपथ लेने के बाद एक एक कर के 10 राज्य और 9 कैबिनेट मंत्रियों ने शपथ ली।

ये बने कैबिनेट मंत्री
आरसी फालदू ने कैबिनेट मेंत्री के रूप में शपथ ली। वो पाटीदार समुदाय से आते हैं और गुजरात बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं।
कौशिश पटेल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। सौरभ पटेल ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वो बोटाद विधानसभा सीट से विधायक है। इससे पहले भी वो मोदी सरकार में कैबिनेट मंत्री रह चुके हैं। गणपत वसावा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वसावा आदिवासी समुदाय से आते हैं। दक्षिण गुजरात के मंगरोल विधानसभा से विधायक बने हैं। भूपेंद्र सिंह चूड़ास्मा ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली.  जयेश रादडिया ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। सौराष्ट्र के जेतपुर विधानसभा सीट से विधायक बने है। वो भी पाटीदार समुदाय से आते हैं। दिलीप ठाकोर ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली। वो ओबीसी समुदाय से आते हैं और चाणस्मा सीट से विधायक है। वो अपने समाज में मजबूत पकड़ रखते हैं। ईश्वर परमार ने कैबिनेट मंत्री के रूप में शपथ ली है। ये दलित समुदाय से आते हैं।

ये बने राज्यमंत्री
प्रदीप सिंह जडेजा ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। वो क्षत्रिय समुदाय से आते हैं।अहमदाबाद के वात्वा सीट से विधायक बने हैं। परबत भाई पटेल ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वो थारड विधानसभा सीटे से विधायक बने हैं। परषोत्तम सोलंकी ने राज्य मंत्री के रूप में शपथली। वो भावनगर के ग्रामीण सीट से विधायक बने हैं। बच्चूभाई खबाड़ ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली।वो देवगढ़ बारिया से विधायक बने हैं। जयद्रथ सिंह परमार ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। वो छत्रिय समुदाय से आते हैं। ईश्वर सिंह पटेल ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ लिया ली। वासणभाई गोपाल भाई ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वो कच्छ की अंजार विधानसभा सीटे से विधायक बने हैं। दवे विभावरी ने राज्य मंत्री के रूप में शपथ ली। ये रूपाणी सरकार में एकलौती महिला मंत्री हैं। रमन लाल नानू भाई ने राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। किशोर कनानी ने भी राज्यमंत्री के रूप में शपथ ली। वो वरच्छा विधानसभा सीटे से चुनाव जीते हैं। कनानी पाटीदार समुदाय से आते हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *