विद्या विहार ऐकेडमी स्कूल में 15 दिवसीय शरद उत्सव का आयोजन




सोनी चौहान
विद्या विहार ऐकेडमी में बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए हर साल 15 दिवसीय शरद उत्सव मनाया जाता है। यह 15 दिवसीय शरद उत्सव बड़ी धूमधाम से बनाया जाता है। यह कार्यक्रम विद्या विहार ऐकेडमी ज्वालापुर में आयोजित किया जा रह है।
इस कार्यक्रम में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम में मेंहदी, रंगोली, राइटिंग, रिडिंग, ड्रांइग, पेंटिग, क्राफट, कुकिंग, साइंस, नृत्य गायन वादन वादविवाद भाषण आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। और इस के साथ ही खेल कूद प्रतियोगिताओ का भी आयोजन किया जायेगा।


इसी कार्यक्रम के अन्तर्गत आज बच्चों द्वारा गायन, संस्कृत श्लोेक, नृत्य प्रतियोगिताओ में बढ़ चढकर भाग लिया और भव्य रूप से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बच्चों के मुख से संस्कृत केे सुन्दर सुन्दर श्लोक सुनकर दर्शक भी चकित थे। गायन मे बच्चों ने भजन और देश भक्ति के गीत प्रस्तुत किए।

विद्यालय की प्रधानाचार्य शोभना पालीवाल ने बताया कि विद्या विहार ऐकेडमी प्रतिवर्ष बच्चों में शिक्षा के साथ साथ विभिन्न गतिविधियों की प्रतिस्पर्धा के लिए शरद उत्सव का आयोजन करता है।


कार्यक्रम में निर्णानायक के रूप में राजरानी, कविता शर्मा थी। नृत्य में इशा, सोनिया, अंजली, आदया, अवनी, नव्या , इशीका, वंशीका, आराध्या, खुशबू, विश्वम, नमन, कृष्णा, सूरज, धैर्य, अंश उपाध्याय, नीतिन, आलोक, आयुश, हर्षित, योगिता, खुशी, श्रेया, प्राची आदि थे। गायन प्रतियोगिता में वंदा, प्रिया, सलोनी, परी, अंशीका, दिपेश, अनुशिका आदि। श्लोक में अंशिका, प्रिंस, सगुन, प्रिया, सलोनी, कशिश, श्रसभ, तनिषा, नीति पाण्डे, छाया ओर आदित्य ने भाग लिया। शरद उत्सव के विजयी प्रतियोगिकों को विद्यालय द्वारा भव्य रूप से आयाजित आनन्दम वार्षिक समारोह में पुरस्कार प्रदान किए जायेंगे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *