उत्तराखंड पुलिस का फरार अपराधी राजीव किसके संरक्षण में भागा, देंखे वीडियो




नवीन चौहान
उत्तराखंड पुलिस जिस फरार अपराधी राजीव की तलाश में दिन रात जुटी है। आखिरकार वो किसके संरक्षण में भागा है। यह बात जानने की इच्छा हर कोई रखता होगा। विपक्षी पार्टी कांग्रेस इस बात को पुरजोर तरीके से उठा रही है किसी प्रभावशाली व्यक्ति के संरक्षण में राजीव फरार होने में कामयाब रहा। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह भी लोगों की सुनी सुनाई बात को ही आगे बढ़ा रहे है। उनका कहना ​है कि लोग कह रहे है। जिसके बाद उन्होंने इशारा अपने कार्यकर्ताओं की तरफ कर दिया।
हरिद्वार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं के आहृवान पर सिटी मजिस्ट्रेट कार्यालय पर आयोजित धरने में शामिल हुए कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने न्यूज127 से बातचीत की। उन्होंने बताया कि हरिद्वार में अबोध बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। इस घटना के बाद पूरा उत्तराखंड आंदोलनरत है। कांग्रेसी लगातार बालिका के प​रिजनों को न्याय दिलाने की मांग कर रहे है। जबकि एक अपराधी के फरार हो जाने पर उन्होंने पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिंह लगाया। उन्होंने कहा कि हमने सदन में मामले को उठाया। जिसके बाद फरार अपराधी की गिरफ्तारी के लिए एक लाख का इनाम घोषित किया गया। फास्ट्र ट्रैक कोर्ट में मामले की सुनवाई की बात की। उन्होंने निर्भया और हाथरस कांड की घटना का जिक्र किया। प्रीतम सिंह ने कहा कि हरिद्वार में कुंभ का आयोजन होने जा रहा है। ऐसे में पूरे विश्व और देश में क्या संदेश जायेगा। कांग्रेस के लोग धरने पर है और आगे भी संघर्ष जारी रखने की बात की। जब हमने पूछा कि अगर आप सरकार में होते तो ऐसी स्थिति में क्या करते। तो प्रीतम सिंह ने कहा कि हम सरकार में होते तो कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने का कार्य करते। कोशिश करते कि ऐसी घटनाएं ना हो।

लेकिन अपने पाठकों की जानकारी के लिए बताते चले कि कांग्रेस सरकार के दौरान जब प्रदेश के मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा थे तब 7 जनवरी 2014 को हरिद्वार के ही पथरी थाना क्षेत्र में एक बालिका की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई थी। जिसकी पुलिस और सीबीआई ने जांच की। जिसका खुलासा अभी तक नही हो पाया है। आज भी यह मुुकदमा लंबित है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *