नवीन चौहान
उत्तराखंड पुलिस के एक दुखद खबर है। उत्तराखंड पुलिस के जवानों के वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से दो कांस्टेबल की मौत हो गई। जबकि एक थाना प्रभारी काठगोदाम नंदन सिंह बिष्ट और महिला उप निरीक्षक माया बिष्ट को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
एसएसपी नैनीताल सुनील मीणा ने बताया कि हल्द्वानी काठगोदाम थाना पुलिस का वाहन ज्योलिकोट के समीप वीरभट्टी में दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में दो कांस्टेबल ललित और नंदन की मृत्यु हो गई है। एसएसपी ने कांस्टेबल के निधन पर शोक व्यक्त किया तथा शोकाकुल परिवार को सांत्वना दी है।