नैनीताल के तीर्थ यात्रियों की बस में लगी आग, सीएम ने घटना पर दुख व्यक्त किया
सोनी चौहान
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने रविवार को विशाखापट्नम के समीप उत्तराखण्ड से धार्मिक यात्रा पर गये यात्रियों की बस के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद उसमें आग लगने की घटना पर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने इस दुर्घटना में घायल लोगों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत ने कहा कि यात्रियों की सजगता से इस दुर्घटना में यात्रियों को ज्यादा नुकसान नहीं पहुंचा है। तथा वे सभी सकुशल हैं। मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र ने आयुक्त कुमाऊं को यात्रियों से सम्पर्क करने तथा उनकी यथासंभव सहायता करने को कहा है। मुख्यमंत्री ने इस संबंध में आवश्यक समन्वय, सहयोग व सहायता उपलब्ध कराने के लिए स्थानिक आयुक्त नई दिल्ली को भी निर्देश दिये। ज्ञातव्य है कि इस बस में सवार सभी श्रद्धालु नैनीताल जिले के रहने वाले हैं जो दक्षिण भारत की धार्मिक यात्रा पर गये हैं।