उत्तराखण्ड सरकार ने 2020 के लिए सार्वजनिक अवकाश लि​स्ट की घोषित




सोनी चौहान
उत्तराखण्ड सरकार ने वर्ष 2020 के लिए सार्वजनिक अवकाश की लिस्ट सोमवार को पारित कर दी है। शासन ने आगामी वर्ष के लिए 23 सार्वजनिक अवकाश घोषित किये हैं। सचिवालय और विधानसभा में पांच दिवसीय कार्य सप्ताह होने के कारण इन कार्यालयों के कार्मिकों के लिए 23 सार्वजनिक अवकाश की घो​षणा की है। उत्तराखण्ड सकरकार के द्वारा 18 निर्बंधित अवकाश घोषित किये गये हैं। निगोशिएबल इंस्ट्रमेंट एक्ट 1881 के तहत बैंक, कोषागार और उपकोषागारों के लिए 21 अवकाश घोषित किये गये है। महिलाओं के लिए खुशी की बात है क्यों​कि महिला कार्मियों को विशेष राहत दी है। सरकार ने रक्षा बंधन पर भी अवकाश घोषित किया है।
इसके अलावा चार अवकाशों को सार्वजनिक अवकाश तो घोषित किया गया है। लेकिन वह सचिवालय, विधानसभा और जिन कार्यालय में पांच दिवसीय सप्ताह लागू है, वहां नहीं मिलेंगे।

सार्वजनिक अवकाश की सूची
गणतंत्र दिवस – 26 जनवरी
महाशिवरात्रि – 21 फरवरी
होलिका दहन – 9 मार्च
होली – 10 मार्च
रामनवमी – 2 अप्रैल
महावीर जयंती – 6 अप्रैल
गुड फ्राइडे – 10 अप्रैल
डा.भीमराव अंबेडकर जयंती – 14 अप्रैल
बुद्ध पूर्णिमा – 7 मई
ईद-उल-फितर – 25 मई
ईद-उल-जुहा – 1 अगस्त
रक्षाबंधन – 3 अगस्त
जन्माष्टमी – 12 अगस्त
स्वतंत्रता दिवस – 15 अगस्त
मोहर्रम – 30 अगस्त
महात्मा गांधी जयंती – 2 अक्तूबर
दशहरा – 25 अक्तूबर
ईद ए मिलाद – 30 अक्तूबर
महर्षि वाल्मीकि जयंती – 31 अक्तूबर
दीपावली – 14 नवंबर
गोबर्द्धन पूजा – 15 नवंबर
गुरुनानक जयंती – 30 नवंबर
क्रिसमस दिवस – 25 दिसंबर

चार और सार्वजनिक अवकाश की सूची
सरकार ने चार और सार्वजनिक अवकाश घोषित किए हैं। यह अवकाश सचिवालय, विधानसभा और पांच दिवसीय सप्ताह वाले कार्यालयों में नहीं लागू होंगे। इन अवकाशों को इन कार्यालयों में निर्बंधित अवकाश की सूची में माना जाएगा। यह चार अवकाश गुरु गोविंद सिंह जयंती- 2 फरवरी, चेटीचंड -26 मार्च, विश्वकर्मा पूजा -17 सितंबर और गुरु तेग बहादुर शहीद दिवस – 20 नवंबर रहेंगे।

निर्बंधित अवकाश की सूची
नववर्ष दिवस – 1 जनवरी
मकर संक्रांति – 15 जनवरी
बसंत पंचमी- 30 जनवरी
गुरु रविदास जन्मदिवस – 9 फरवरी
शब ए बारात – 9 अप्रैल
ईस्टर सैटरडे – 11 अप्रैल
वैशाखी – 13 अप्रैल
वीर केशरीचंद्र शहीद दिवस – 3 मई
जमात-उल-विदा – 22 मई
हरेला – 16 जुलाई
अनंत चतुर्दशी – 1 सितंबर
चेहल्लुम-8 अक्तूबर
महाराजा अग्रसेन जयंती-17 अक्तूबर
महाअष्टमी/महानवमी – 24 अक्तूबर
दीपावली (नरक चतुर्दशी)- 13 नवंबर
भैयादूज- 16 नवंबर
छठ पूजा-20 नवंबर
क्रिसमस (पूर्व संध्या) – 24 दिसंबर

बैंक और कोषागार में 21 अवकाश की सूची
उत्तराखण्ड सरकार के द्वारा घोषित 23 सार्वजनिक अवकाश बैंक, कोषागार और उपकोषागारों में के लिए लागू नहीं होंगे। इन सब के लिए निगोशियेबल इंस्ट्रमेंट एक्ट 1881 के तहत घोषित अवकाश ही लागू होंगे। निगोशियेबल इंस्ट्रमेंट एक्ट तहत बैंक, कोषागार और उपकोषागारों के लिए 21 अवकाश रखे गए हैं। महावीर जयंती, मोहर्रम, महर्षि वाल्मीकि जयंती आदि शामिल नहीं है। 1 अप्रैल को वाणिज्यिक बैंकों की वार्षिक लेखा बंदी को बैंकों और कोषागार के लिए रखा गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *