uttarakhand डीजी एलओ अशोक कुमार का कदम, महिलाओं की सुरक्षा के लिए पुलिस हरदम




नवीन चौहान
डीजी एलओ अशोक कुमार ने प्रदेश की महिलाओं की सुरक्षा के लिए बड़ा कदम उठाया है। उन्होंने महिलाओं और युवतियों की सुरक्षा को लेकर 9411112780 पर व्हाटसएप करने की सुविधा प्रदान की है। जिसके बाद प्रदेश में कोई भी पीड़ित महिला अपनी शिकायत इस नंबर पर दर्ज करा सकती है। इसी शिकायत को तहरीर मानते हुए संबंधित थाने की पुलिस महिलाओं को सुरक्षा प्रदान करेंगी और कार्रवाई करेंगी।
डीजी एलओ अशोक कुमार ने बताया कि महिला व्हट्सएप हेल्पलाइन सेवा में महिला, युवती व छात्राएं मोबाइल नम्बर 9411112780 पर व्हट्सएप के माध्यम से अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं। इस नम्बर पर कोई भी घटना और समस्या से संबंधित मैसेज (संदेश), फोटो या वीडियो व्हट्सएप के जरिए पुलिस मुख्यालय में स्थापित महिला सुरक्षा सेल को भेज सकती हैं। महिला सुरक्षा सेल में तैनात पुलिस अधिकारी व्हट्सएप पर आए संदेश पर पीड़ित महिला से संबंधित जनपद में जानकारी देगी, जिस पर जनपद के संबंधित थाने की ओर से अविलम्ब कार्यवाही की जाएगी।

यह होंगे फायदे
1. महिलाएं और छात्राएं अपने साथ होने वाली छेड़छाड़ और घटना का वीडियो, फोटो और मैसेज पुलिस को भेज सकेंगी।
2. विपरीत परिस्थिति में शिकायत नहीं देने पर सिर्फ मैसेज या वीडियो से भी पुलिस पीड़िता तक पहुंच जाएगी।
3. लोकलाज के चलते थाने नहीं जाने वाली पीड़ित महिलाओं को भी शिकायत देने में आसानी होगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *