नवीन चौहान
घर से भागकर दो लड़कियों ने शादी रचा ली। दोनों के बीच करीब एक साल से प्रेम संबंध था, लेकिन परिजन उनके इस संबंध को स्वीकार नहीं कर रहे थे। तब दोनों ने परिजनों की मर्जी के खिलाफ एक दूसरे से शादी रचाने का फैसला किया। बताया जा रहा है कि इन दोनों के खिलाफ परिजनों ने पुलिस में शिकायत भी की लेकिन ये दोनों अपने फैसले पर अडिग रही। शादी करने के बाद दोनों पुलिस के पास पहुंची और अपनी सुरक्षा की गुहार लगायी। दो लड़कियों के द्वारा आपस में एक दूसरे से शादी करने की जहां हर कोई चर्चा कर रहा है वहीं इन दोनों का कहना है कि उन्होंने कुछ भी गलत नहीं किया। यह मामला कानपुर के बर्रा थानाक्षेत्र के गुंजन विहार का बताया गया है।