उत्तराखंड पुलिस महकमे में उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में भारी फेरबदल




नवीन चौहान
उत्तराखंड पुलिस महकमे में उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्रों में भारी फेर बदल किया गया है। काफी संख्या में दरोगा पहाड़ चढ़े तो कुछ को तराई के थानों में कार्य करने का मौका मिला है। पुलिस मुख्यालय की ओर से जारी उप निरीक्षकों की तबादला सूची में उप निरीक्षक दीपक तिवारी को देहरादून से पौड़ी, रविंद्र सिंह नेगी पौड़ी से देहरादून, संजय रावत उत्तरकाशी से देहरादून, लोकेंद्र बहुगुणा उत्तरकाशी से देहरादून, धनन्जय कुमार उत्तरकाशी से देहरादून, कुलवंत सिंह उत्तरकाशी से देहरादून, उत्तम सिंह रमोला उत्तरकाशी से देहरादून, दीप कुमार उत्तरकाशी से हरिद्वार, अजय रावत चमोली से देहरादून, दीपक सिंह रावत चमोली से देहरादून, भाव सिंह चौहान हरिद्वार से उत्तरकाशी, अरविंद कुमार देहरादून से टिहरी, विपिन बहुगुणा देहरादून से हरिद्वार, बृजपाल देहरादून से हरिद्वार, हेमलता सेमवाल देहरादून से पौड़ी, कविता जोशी देहरादून से हरिद्वार, लक्ष्मण सिंह कुंवर देहरादून से हरिद्वार, प्रद्युम्न सिंह देहरादून से पौड़ी, प्रताप सिंह देहरादून से पौड़ी, रंजीत लाल खनेड़ा देहरादून से हरिद्वार, सतीश घिल्डियाल देहरादून से उत्तरकाशी, उमेश कुमार देहरादून से चमोली, यादवेंद्र सिंह देहरादून से हरिद्वार, त्रिभुवन रौतेला देहरादून से पौड़ी, केशनानंदन देहरादून से रूद्रप्रयाग, कविता नाथ देहरादून से हरिद्वार, कृष्णा ज्याड़ा देहरादून से टिहरी, कमल मोहन भंडारी हरिद्वार से देहरादून, जसपाल सिंह हरिद्वार से रूद्रप्रयाग, संजय सोलंकी हरिद्वार से उत्तरकाशी, ओमकांत भूषण हरिद्वार से देहरादून, देवराज शर्मा हरिद्वार से रूद्रप्रयाग, अभिनव शर्मा हरिद्वार से चमोली, सुखपाल सिंह मान टिहरी से देहरादून, जितेंद्र सिंह चौहान पौड़ी से देहरादून, ओमवीर सिंह पौड़ी से हरिद्वार, किशन कुमार टम्टा टिहरी से देहरादून, विनोद सिंह राणा टिहरी से देहरादून, टीकम सिंह टिहरी से हरिद्वार, महादेव उनियाल उत्तरकाशी से देहरादून, सुनील सिंह रमोला रूद्रप्रयाग से हरिद्वार, शिव प्रसाद डबराल रूद्रप्रयाग से देहरादून, मौहम्मद यासीन हरिद्वार से देहरादून, मनोज नेगी उत्तरकाशी से हरिद्वार भेजा गया है। जबकि उप निरीक्षक हर्ष अरोड़ा को चमोली से देहरादून और उप निरीक्षक दर्शन प्रसाद काला को उत्तरकाशी से देहरादून में स्वास्थ्य कारणों के चलते तबादला किया गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *