सेक्स के लिए ग्राहकों को फंसाने वाली तीन महिलाएं गिरफ्तार




नवीन चौहान
सेक्स के ग्राहकों को अश्लील इशारे कर फंसाने वाली तीन महिलाओं को नगर कोतवाली पुलिस ने दबोचा है। आरोपी तीनों महिलाएं सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकते कर रही थी। जनता की शिकायत पर महिला पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया। आरोपी महिलाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।
नगर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने बताया कि क्षेत्र में कुछ महिलाओं के जिस्मफरोशी में संलिप्त होने की सूचना मिली थी। क्षेत्रवासियों की सूचना पर महिला पुलिस उप निरीक्षक प्रियंका टम्टा व महिला पुलिस टीम को ऐसी तमाम महिलाओं को पकड़ने के लिए भेजा गया। महिला पुलिस टीम ने रजिस्ट्री तिराहे से तीन महिलाओं को हिरासत में लेकर मुकदमा दर्ज किया। तीनों आरोपी महिलाएं कनखल के जगजीतपुर की रहने वाली बताई गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *