हरिद्वार से फरार कैदियों को जमीन निगल गई या आसमान, देंखे वीडियो




गगन नामदेव
हरिद्वार की अस्थाई जेल से आठ कैदी फरार हो गए। कैदियों को जमीन निगल गई या आसमान ये किसी की समझ में नहीं आ रहा है। कई घंटों के बाद भी पुलिस कैदियों को नही पकड़ गई है। पुलिस महकमे में हड़कंप मचा हुआ है। फरार कैदियों को पकड़ने के लिए पुलिस की ताबड़तोड़ चेकिंग अभियान जारी है। कैदियों के फोटो को सोशल ​मीडिया पर वायरल किया गया है। फरार कैदियों में पांच कलीम गैंग के सदस्य बताए गए है।
फरार कैदियों में सागर चौहान,रजत, निशु उर्फ बिजली,निशांत वर्मा व चार अन्य बताए जा रहे है। पुलिस सभी की तलाश में सरगर्मी से जुटी है। ज्वालापुर कोतवाली प्रभारी प्रवीण सिंह कोश्यारी ने 17 सितंबर को प्रॉपटी डीलर से रंगदारी के प्रकरण में तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया था। जबकि दो बदमाशों को 21 सितंबर को दबोचा था। लेकिन इन पांचों बदमाशों समेत आठ कैदी अस्थायी जेल से फरार हो गए।कोविड-19 गाइडलाइन के मद्देनजर कोर्ट से जेल भेजे जाने वाले कैदियों को करीब एक सप्ताह अस्थाई जेल में रखा जाता है। जिला मुख्यालय रोशनाबाद में स्थित भिक्षुक गृह को अस्थाई जेल बनाया गया है। आज सुबह अस्थाई जेल से आठ कैदी फरार हो गए। कई घंटे तक तो आसपास ही कैदियों की तलाश होती रही, कुछ देर पहले पुलिस को इस मामले की सूचना दी गई है। कैदियों की तलाश में पुलिस चप्पे-चप्पे पर चेकिंग कर रही है। जिलेभर की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। खास तौर पर जनपद की सीमाओं पर चौकसी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। एसपी सिटी कमलेश उपाध्याय ने बताया कि अस्थाई जेल से फरार आठ कैदियों की तलाश चल रही है। लेकिन सबसे चौंकाने वाली बात ये है कि मुस्तैद रहने वाली हरिद्वार पुलिस फरार कैदियों को अभी तक पकड़ नही पाई है।न्यूज127 अपने पाठकों से अपील करता है कि आप कैदियों की कोई भी सूचना तत्काल पुलिस को दे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *