वरमाला के दौरान दूल्हे का काला रंग देखकर दुल्हन ने तोड़ डाली वरमाला




नवीन चौहान
स्टेज पर वरमाला की तैयारी चल रही थी। दुल्हन अपनी सहेलियों के साथ वरमाला लेकर जब दूल्हे पास पहुंची तो उसकी नजर दूल्हे चेहरे पर गई। दूल्हे का काला रंग देखकर दुल्हन बिफर गई। उसनें गुस्से में स्टेज पर ही वरमाला तोड़ डाली और शादी से इंकार कर दिया। दुल्हन के इस तेवर को देखकर वहां मौजूद लोग भी सहम गए। बाद में दूल्हा बिना दुल्हन के ही बारात लेकर वापस लौट गया।

यह पूरा मामला मेरठ में भावनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव का है। यहां एक युवती की शादी हरिद्वार जिले के एक गांव में तय हुई थी। सभी रस्में निभाने के बाद मंगलवार को दूल्हा बारात लेकर लड़की के गांव पहुंचा। यहां एक मंडप में शादी समारोह का आयोजन किया गया था। रात करीब साढ़े ग्यारह बजे चढ़त के बाद जब दूल्हा स्टेज पर पहुंचा तो दुल्हन भी सहेलियों के साथ वरमाला लेकर स्टेज पर पहुंच गई। इस दौरान जैसे ही दुल्हन की नजर दूल्हे के चेहरे पर गई उसे गुस्सा आ गया। उसने गुस्से में वरमाला तोड़ डाली और अपने परिजनों पर बरस पड़ी। बताया गया कि दूल्हे का रंग काला था। काला रंग देखकर लड़की ने शादी करने से इंकार कर दिया। परिजनों ने शादी के लिए उसे काफी मनाया लेकिन वह नहीं मानी। काफी प्रयासों के बाद भी जब बात नहीं बनी तो दूल्हा बारात लेकर खाली हाथ वापस लौट गया। यह पूरा मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बना है।

फोटो— प्रतीकात्मक



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *