वो करना चाहता था गंदा काम, फीमेल दोस्त की इज्जत बचाने में चली गई राजा की जान




हरिद्वार। दोस्त की इज्जत बचाने में एक मासूम जंगली टस्कर से भिड़ गया। जंगली टस्कर चीला रेंज के हाथी बाड़े में घुस आया। जहां राजा ने दोस्त की आबरु बचाने के लिये टस्कर को पूरी चुनौती दी। टस्कर के दांत राजा के शरीर में घुस गये। जिसमें राजा के फेफड़ों में गंभीर चोट आई। उपचार के दौरान राजा ने दम तोड़ दिया। राजा की मौत से वन विभाग के अधिकारी सदमे में है। राजा वन विभाग का एक पालतू हाथी था। जिसको देखने के लिये दूर दराज के पर्यटक राजाजी टाइगर रिजर्व में पहुंचते थे। घटना तड़के तीन बजे की है।
शनिवार की तड़के तीन बजे राजाजी टाईगर रिजर्व के चीला रेंज के हाथी बाड़े में जंगल की ओर से एक टस्कर दीवार तोड़कर भीतर घुस आया। बाड़े में तीन मादा हाथी के साथ राजा 26 बंधा हुआ था। जंगली टस्कर ने मादा हाथी के साथ सेक्स करने का प्रयास करने लगा। इसी दौरान राजा ने टस्कर का विरोध किया। तस्कर और राजा की मुठभेड़ शुरू हो गई। राजा जंजीर से बंधे होने के कारण विवश था। जबकि जंगली टस्कर ने राजा पर हमला बोल दिया। टस्कर के दांत राजा के फेफड़ों में घुस गये। जिससे वह गंभीर रुप से घायल हो गया। हाथियों के चिघांडने की आवाज सुनकर वनकर्मी मौके पर पहुंच गये। वन कर्मियों ने जंगली टस्कर को वहां से जंगल की ओर खदेड़ दिया। जिसके बाद तत्काल वन अधिकारी और चिकित्सकों को सूचना दी गई। मुठभेड़ की सूचना मिलते ही वन अधिकारियों में हड़कंप मच गया। चिकित्सकों की टीम ने राजा का उपचार करना शुरू कर दिया। करीब चार घंटे बाद राजा ने तड़पते हुये दम तोड़ दिया। राजा की मौत से वन विभाग और टाईगर रिजर्व के अधिकारी सदमे में है। चिकित्सकों ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद राजा की मौत का कारण फेफड़ों में दांत घुसने से हुई बताई गई है। बाद में राजा को जंगल में ही दफना दिया गया है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *