सुभाष नगर व्यापार मण्डल इकाई का किया गया गठन




सभी व्यापारियों को एक मंच पर लाया जाएगा- संजीव चैधरी
सोनी चौहान
व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने सुभाष नगर व्यापार मण्डल इकाई का गठन कर पदाधिकारियों की घोषणा की। नवगठित कार्यकारिणी को फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया गया। प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी ने कहा कि व्यापार मण्डल के सभी व्यापारियों को एक मंच पर लाकर एकजुट कर व्यापारी हितों के लिए काम करने वाला संगठन है। बिना किसी भेदभाव के सभी व्यापारियों को साथ लेकर कार्य किया जाएगा। उन्होंने कहा कि अलग-अलग गुटों में बंटे व्यापारिक संगठनों की राजनीतिक मजबूरियों के चलते व्यापारी स्वयं को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। सुभाष नगर व्यापार मण्डल के नवनियुक्त पदाधिकारी व्यापारी हितों में अपना योगदान देकर सुभाष नगर की जनसमस्याओं को भी हल करने में अपना सहयोग प्रदान करेंगे।
संजीव चैधरी ने कहा कि सुभाष नगर में अनेकों समस्याओं से जूझ रहे नागरिकों को निजात दिलाने के भी प्रयास किए जाएंगे। और साथ ही जनसरोकारों के कार्यो को भी बढ़चढ़ कर किया जाएगा।
संरक्षक भारत रावत ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं दी। उन्होंने ने कहा कि व्यापारी हितों में सहयोग करने वाले व्यापारी संगठन को पहचान दिलाने में सहायक सिद्ध होते हैं। एक दूसरे की समस्याओं को संगठन के स्तर से समाधान करने के प्रयास किए जाएंगे। अध्यक्ष संजीव वर्मा व महामंत्री जगदीश सिंह पवार ने कहा कि संगठित होकर ही समस्याओं का हल किया जा सकता है। सुभाष नगर के व्यापारियों का कतई उत्पीड़न नहीं होने दिया जाएगा। व्यापार मण्डल के प्रदेश अध्यक्ष संजीव चैधरी व्यापारी हितों में अपना योगदान पूर्व से ही देते चले आ रहे हैं। ऊर्जावान कार्यकारिणी व्यापारी हितों में अपना सहयोग देगी।
नवनियुक्त पदाधिकारी
नवगठित कार्यकारिणी में भारत रावत संरक्षक, संजीव वर्मा अध्यक्ष, जगदीश सिंह पंवार महामंत्री, कोषाध्यक्ष डा हरप्रीत सिंह, रवि देव वरिष्ठ उपाध्यक्ष, कन्हैया गुप्ता, सौरभ सक्सेना, बिट्टू, विकास सैनी, गौरव, गौरव चैहान, विद्या भूषण यादव उपाध्यक्ष, अनीत वर्मा, गुड्डु सरदार, राधेश्याम, मौहम्मद दानिश, प्रबोध कुमार, नितिश कुमार, रोहित चैहान, चरणजी, शारदा सह सचिव, राजीव शर्मा प्रवक्ता, अरविन्द वर्मा मुख्य सलाहकारा, मुकेश प्रचार सचिव, मनोज पाण्डे मीडिया प्रभारी, अंकुर प्रजापति व सोनू सैनी सह मीडिया प्रभारी, संतोष रावत आडिटर, गिरवर सिंह, जीतू चैधरी, बाबूराम, विठाय पटेल, वीरेंद्र शर्मा, जितेंद्र पाण्डे सलाहकार बनाए गए हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *