सौतेले बाप ने किया नाबालिग से दुष्कर्म, शिकायत पर दर्ज हुआ केस




नवीन चौहान
हरिद्वार के धनौरी क्षेत्र की एक नाबालिग ने पुलिस चौकी पर पहुंच कर आरोप लगाया कि उसके सौतेले बाप ने उसके साथ दुष्कर्म किया है। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया। पीड़िता को पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
जानकारी के अनुसार धनौरी क्षेत्र के एक गांव में किराये के मकान में रहने वाली बिहार की महिला के बेटी ने सौतेले बाप पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने मेरठ के एक व्यक्ति से दूसरी शादी की थी। यह परिवार यहां किराये के मकान में रहकर दिहाड़ी पेशा करते हैं। धनौरी पुलिस चौकी पर दी गई तहरीर में पीड़ितार ने आरोप लगाया कि उसकी मां काम पर कई हुई थी, उसके सौतेले पिता ने उसे अकेला देखा तो उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। धनौरी चौकी प्रभारी यशवंत खत्री के मुताबिक पीड़िता का मेडिकल परीक्षण कराया गया है। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *