प्रदेश अध्यक्ष ने दिये जनता की समस्याओं के समाधान के निर्देश




नवीन चौहान
लॉक डाउन के दौरान किसी जरूरतमंद को समस्या का सामना न करना पड़े इसके लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने सभी जिलाध्यक्ष और अन्य पदाधिकारियों को दिशा निर्देश जारी किये हैं। इसी क्रम में प्रत्येक जिले में कंट्रोल रूम बनाया गया है। जिसके माध्यम से प्राप्त होने वाली समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान कराने के लिए कहा गया है।

देश में कोरोना संकट और लॉक डाउन के दौरान भारतीय जनता पार्टी जरूरतमंदों से सीधा संवाद करेगी। इसी के दृष्टिगत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बंशीधर भगत ने सभी जिलों में कंट्रोल रूम प्रभारियों की घोषणा की। जिसमें हरिद्वार से लव शर्मा(9719970288) को जिला कंट्रोल रूम प्रभारी बनाया गया है। सभी कंट्रोल रूम प्रभारियों को निर्देश दिए गए कि वह जरूरतमंदों की समस्याओं को ध्यान से सुने और शासन और प्रशासन की मदद से उन्हें तत्काल सहायता दिलाने का काम करें। जिले के सभी मंडलों में हो रही सामाजिक सहायता जैसे मास्क वितरण, सैनिटाइजर वितरण, मोदी टिफिन, किट एवं भोजन वितरण एवं अन्य सहायता की जानकारी प्रतिदिन प्रदेश मुख्यालय को दी जाएगी।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *