श्रीदेवी की मौत के बाद देश में छिड़ी बहस, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान

हरिद्वार। फिल्म अभिनेत्री श्रीदेवी के निधन के बाद सोशल मीडिया पर उनके पार्थिव शरीर को लेकर बहस छिड़ी है। बहस का कारण उनके पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटकर रखने को है। देश के विद्वान नागरिक इसी बहस में अपना कीमती समय लगा रहे है। जबकि आज देश में कई गंभीर मुद्दो को लेकर समस्या जस की तस है। इस समस्याओं पर चर्चा करने की जरूरत है। बताते चले कि श्रीदेवी ने एक बाल कलाकार के रूप में फिल्मी दुनिया में कदम रखा था। अपनी प्रतिभा के दम पर उन्होंने सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के कई खिताब हासिल किये। कला के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बनाई और देश विदेश में ख्याति अर्जित की।

श्रीदेवी की इसी प्रतिभा को पहचानते हुये तत्कालीन सरकार ने उनको पदमश्री के नामित किया। जिसके बाद श्रीदेवी को पदमश्री अवार्ड से नवाजा गया था। पदमश्री अवार्ड मिलने के बाद श्रीदेवी एक फिल्म अभिनेत्री होने के साथ ही भारत देश का गौरव बढ़ाने वाली बन गई। पदमश्री पुरस्कार मिलने के बाद श्रीदेवी महज एक अभिनेत्री नहीं रह जाती है। ऐसे में इस विषय पर बहस करना भी बेमानी हो जाता है। हालांकि भारत के नागरिक अपनी बात को सोशल मीडिया पर रखने के लिये स्वतंत्र है। लेकिन किसी की मृत्यु के बाद कुछ चर्चाओं पर विराम लगना भी जरूरी होता है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *