स्पर्श गंगा टीम का मां गंगा से प्रेम या जुनून,देखिये वीडियो




नवीन चौहान, हरिद्वार। मां गंगा के प्रति प्रेम कहें या गंगा रक्षा का जुनून कि कड़ाके की सर्दी में बर्फ जमाने वाले पानी में उतर गंगा की सफाई करने वाली स्पर्श गंगा की टीम बधाई की पात्र है। इस सर्दी के मौसम में गंगा के गहरे पानी में उतरकर कूड़ा निकालने में इतने व्यस्त हैं जैसे मई जून की गर्मी का मौसम हो। कुछ ऐसा ही नजारा 7 जनवरी 2018 की सुबह प्रेम नगर आश्रम घाट पर दिखाई दिया। स्पर्श गंगा टीम के सदस्य शिखर पालीवाल और उनके साथी गंगा की सफाई करते दिखाई दिये।


पूर्व मुख्यमंत्री व वर्तमान हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक ने गंगा की सफाई रखने के लिये स्पर्श गंगा मिशन की शुरूआत की थी। इसी स्पर्श गंगा मिशन को हरिद्वार में शिखर पालीवाल व उसकी टीम के सदस्य आगे बढ़ा रहे हैं। गर्मी हो या सर्दी या बरसात अनवरत प्रत्येक रविवार को गंगा घाटों की सफाई करते हैं। गंगा से कूड़ा कड़कट बाहर निकालते हैं। गर्मी में तो इस अभियान को चलाना आसान है। लेकिन असली अग्निपरीक्षा तो कड़ाके की सर्दी में होती है। जब एक सामान्य आदमी कमरे में हीटर जलाकर बैठता है। लेकिन स्पर्श गंगा टीम के सदस्य मां गंगा की सफाई करने का संकल्प लेकर ठंडे पानी में उतर जाते हैं। ऐसा ही नजारा रविवार 7 जनवरी की सुबह प्रेम नगर आश्रम घाट पर दिखाई दिया। उत्साह और गंगा भक्ति से सराबोर गंगा भक्त ठंडे पानी में भी कूड़ा निकालते दिखाई दिये। उनके जज्बे में कोई कमी नजर नहीं आई। इन्ही गंगा भक्तों के इसी जुनून से गंगा के प्रति जनमानस में आस्था बढ़ती है। न्यूज 127 डॉट कॉम इन गंगा भक्तों की आस्था और जज्बे को सलाम करता है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *