शाही शादी में पहुंचे विदेशी मेहमान, महिला संगीत का उठाया आनंद
नवीन चौहान, हरिद्वार। सतपाल महाराज के बेटे की शादी को लेकर शहर में जोरदार तैयारी है। विवाह स्थल को शानदार तरीके से सजाया गया है। तैयारियों में किसी तरह की कमी न रह जाए इसका खास ध्यान रखा जा रहा है। महिला संगीत के कार्यक्रम में विदेशी मेहमान भी शामिल हुए। सभी के रहने और खाने की खास व्यवस्था की गई है। विवाह स्थल पर फूलों और रंग बिरंगी रोशनी से सजावट की जा गई है जो कार्यक्रम स्थल पर चार चांद लगा रही है। इस शादी की न्यूज 127डॉट कॉम आपको लाइव कवरेज कराता रहेगा।