हरिद्वार की मासूम प्रकरण में दूसरा आरोपी राजीव गिरफ्तार




नवीन चौहान
हरिद्वार की 11 साल की मासूम प्रकरण का दूसरे आरोपी राजीव को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसकी गिरफ्तारी से पूर्व उसके छोटे भाई गौरव को पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए अह्म जानकारी जुटाई थी। जिसके चलते हुए वह पुलिस गिरफ्त में आ सका।
20 दिसंबर—2020 को मासूम के साथ दुष्कर्म कर साक्ष्य जुटाने के लिए उसकी हत्या कर दी गई थी। हरिद्वार पुलिस ने मुख्य आरोपी रामतीर्थ यादव को घटना के दिन ही गिरफ्तार कर लिया था, लेकिन पुलिस के हत्थे दूसरा आरोपी राजीव नहीं चढ़ रहा था। दूसरे आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर मासूम के परिजनों के साथ हरिद्वार की जनता में आक्रोश था।

यह भी पढ़िए —— मासूम का शव कपड़े की आलमारी में मिला, चेहरे पर थे दरिंदगी के निशान

पुलिस की गिरफ्त में न आने से शासन ने आरोपी पर एक लाख रूपये का ईनामी घोषित कर दिया था। पहले 20 हजार रुपये का ईनाम घोषित किया था। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए 40 टीम बनाई गई थी।

मासूम प्रकरण में फरार चल रहा उत्तराखंड पुलिस का एक लाख के इनामी राजीव को उत्तर प्रदेश पुलिस के सुल्तानपुर में गिरफ्तार कर लिया। जबकि उत्तराखंड पुलिस आरोपी की सरगर्मी से तलाश कर रही थी। राजनैतिक दल सत्ता पक्ष और विपक्ष आरोपी की गिरफ्तारी के लिए पुलिस पर दबाब बना रहे थे। पुलिस ने आखिरकार जनता के भरोसे को कायम कर दिखाया। आरोपी के भाई गौरव की गिरफ्तारी के बाद राजीव के बारे में अह्म सुराग मिले थे। पुलिस आरोपियों की लोकेशन को ट्रैस कर रही थी। आरोपियों के परिवार से पूछताछ की जा रही थी। परिवार की हरकतों पर नजर बनाई गई थी। जिसके बाद एक लाख के इनामी को गिरफ्तार करने में पुलिस को सफलता मिली। हालांकि, पुलिस ने घटना के तत्काल बाद मुख्य आरोपी रामतीर्थ यादव को गिरफ्तार कर लिया गया था।

यह भी पढ़िए —— मासूम प्रकरण में बड़ी कार्रवाई, आरोपी राजीव की मदद कर रहे उसके भाई गौरव को किया गिरफ्तार



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *