सतपाल महाराज के बेटे की शादी में दिव्यता और भव्यता का होगा दर्शन




नवीन चौहान
उत्तराखंड सरकार में केबिनेट मंत्री और आध्यात्मिक गुरू सतपाल महाराज व माता अमृता रावत के सुपुत्र सुयश रावत का विवाह मध्यप्रदेश के राजघराने के रीवा रियासत के महाराजा पुष्पराज सिंह जूदेव व महारानी रागिनी सिंह की सुपुत्री मोहिना कुमारी के साथ मां गंगा के तट पर बैरागी कैंप में होगा। इस शाही शादी में दिव्यता और भव्यता के दर्शन होंगे। वर वधू को आशीर्वाद देने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत सहित मंत्रिमंडल के सहयोगी आध्यात्म जगत के प्रमुख संत व राजनैतिक जगत की दिग्गज हस्तियां पहुंचेगे। इनके अलावा देश विदेश से सतपाल महाराज के लाखों की संख्या में भक्तगण पहुंच चुके है।

हरिद्वार के बैरागी कैंप की पवित्र भूमि 14 अक्टूबर 2019 के दिन एक शाही शादी के लिए यादगार बनेंगी। कई किलोमीटर लंबे विवाह स्थल की व्यापक स्तर पर तैयारियां की गई है। वीवीआईपी, वीआईपी व भक्तों के लिए अलग—अलग भोजन स्थल बनाए गए है। सांस्कृतिक, आध्यात्मिक और भारतीय संस्कृति की झलक इस विवाह समारोह में दिखाई देंगी। केबिनेट मंत्री सतपाल महाराज खुद विवाह की समस्त तैयारियों को देख रहे है। रविवार को आयोजित महिला संगीत कार्यक्रम में जूबिन नौटियाल की प्रस्तुति ने हजारों की संख्या में उपस्थिजनों का दिल जीत लिया। वही, नंदाराज जात यात्रा की देव डोली भी विवाह स्थल पर पहुंची। हजारों की संख्या में लोगों ने इस डोली के दर्शन किए।

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *