वार्ड 2 पर भाजपा के टिकट पर सरिता शर्मा का दावा मजबूत




नवीन चौहान, वार्ड न.2 आदर्श नगर में भाजपा टिकट पर सरिता शर्मा का दावा मजबूत माना जा रहा है। भाजपा नेत्री सरिता शर्मा जनता में लोकप्रिय है। सूत्रों की मानें तो उनका टिकट पर दावा मजबूत माना जा रहा है।

  • वार्ड 2 आदर्श नगर से सरिता शर्मा ने भाजपा से पार्षद पद के टिकट की मांग करने के लिए पार्टी जिलाध्यक्ष जयपाल सिंह चौहान सहित पूर्वी मण्डल अध्यक्ष सुनील साहनी ओर क्षेत्र के वर्तमान विधायक प्रदीप बत्रा को अपना आवेदन दिया है।
  • सरिता शर्मा ने बताया की उनका परिवार हमेशा भाजपा के लिए वोट ओर सपोर्ट करते आया है।
  • वह बचपन से भाजपा के कार्यक्रमों में आती जाती रही हैं।
  • उन्होंने बताया कि वे काफी समय से वार्ड नं 2 आदर्श नगर में जनता के बीच जाकर जनता की समस्याओं को सुन कर उनका समाधान कराती आ रही है।
  • समय-समय पर क्षेत्र के लोगों के स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए क्षेत्र में नालियों, खाली पड़े प्लाटो की साफ- सफाई ओर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराती रहती हैं।
  • अभी हाल ही में भी उन्होंने नगर निगम रुड़की को एक पत्र लिखकर नालियों, खाली पड़े प्लाटो की साफ- सफाई ओर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव कराने के लिए भी ज्ञापन दिया है।
  • उनके द्वारा आदर्श नगर में मौजूद टूलूपम्प के काफी समय से खराब पड़े मोटर को बदल कर नया मोटर लगाने की मांग भी की गई हैं।
  • लोगो का कहना है कि सरिता शर्मा की अपने वार्ड में काफी लोकप्रियता है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *