सोनी चौहान
संस्कार प्ले स्कूल का वार्षिकोत्सव 23 दिसंबर 2019 को बहुत धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन होटल विनायक ग्रैड शिवालिक नगर हरिद्वार में आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मेट्रों हॉस्पिटल के डाक्टर विनय कुमार थे। कार्यक्रम का शुभ आरम्भ डॉ विनय कुमार और संस्कार प्ले स्कूल की प्रधानाचार्या गीतिका अरोडा के द्वारा दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन यतिका मैम ने किया।
बच्चो ने बहुत से रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किये। स्कूल के बच्चों ने अपनी साहित्यक कला का प्रदर्शन किया। नन्हे मुन्ने बच्चों ने गीत संगीत की धुनों पर नृत्य किया। बच्चों की तमाम प्रस्तुतियों को अभिभावकों की ओर से सराहा गया। स्कूल की प्रधानाचार्य गीतिका अरोडा के नेतृत्व में सभी शिक्षक—शिक्षिकाएं अपना सर्वस्व ज्ञान बच्चों पर न्यौछावर करने में दिखाई दी।
इस अवसर पर संस्कार स्कूल के डायरेक्टर राजीव अरोडा ने कहा कि प्ले स्कूल को बहुत जल्द बारवीं तक कर दिया जायेगा। राजीव अरोडा ने बच्चो के द्वारा प्रस्तुत कार्यक्रम की प्रशंसा की और उनका उत्साह वर्धन किया।
इस अवसर पर कम्पनी के कोर टीम सदस्य हरप्रीत, चेेतन, युगल, रितेश, रिशु, प्रियंका चौधरी, रंचना श्रीवास्तव आदि उपस्थिप रहें।