कुख्यात जीवा के बाद सुनील राठी के नाम की धमकी, जानिये पूरी खबर




नवीन चौहान

यूपी के कुख्यात बदमाश संजीव जीवा के बाद हरिद्वार में एक और कुख्यात बदमाश सुनील राठी के नाम का शोरगुल सुनाई देने लगा हैं। पुलिस सूत्रों से जानकारी मिली है कि एक प्रोपर्टी डीलर ने सुनील राठी के नाम से कई पीड़ितों को धमकाया हैं। प्रोपर्टी डीलर ने कई लोगों के करोड़ों की रकम डकारने के बाद अपनी जान बचाने के लिये कुख्यात सुनील राठी से जेल में पहुंचकर मदद मांगी थी। जिसके बाद प्रोपर्टी डीलर लोगों को सुनील राठी के नाम की धमकी दे रहा था। पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लगे हैं।
एक प्रोपर्टी डीलर ने हरिद्वार के ही काफी लोगों से करोड़ों की रकम ली हुई है। अब प्रोपर्टी डीलर ने कारोबार को मंदा बताकर लोगों को रकम देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़ित लोगों ने प्रोपर्टी डीलर पर रकम लौटाने का दबाव बनाना शुरू कर दिया। जिसके बाद प्रोपर्टी डीलर ने एक व्यक्ति की मदद से वेस्ट यूपी के कुख्यात सुनील राठी से जेल में मुलाकात की गई। जेल में सुनील राठी और प्रोपर्टी डीलर के बीच डील हो गई। जिसके बाद प्रोपर्टी डीलर ने तमाम पीडितों को अपना पैंसा मांगने पर सुनील राठी के नाम की धमकी देनी शुरू कर दी। बदमाश के नाम से डरे सहमे पीडितों ने पुलिस से मदद मांगी। पुलिस ने गोपनीय स्तर पर पूरी जानकारी जुटाई है। जल्द ही पुलिस प्रोपर्टी डीलर और सुनील राठी की मुलाकात और डील से परदा उठायेंगी। आरोपियों के खिलाफ पुलिस शिकंजा कसने की तैयारी कर रही है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *