आज बॉलीवुड के ‘दबंग खान’ मना रहें है अपना 54वां जन्मदिन




सोनी चौहान
आज 27 दिसम्बर को बॉलीवुड के ‘दबंग खान’ यानी सलमान ख़ान अपना 54वां जन्मदिन मना रहे है। सलमान खान आज 54 साल के हो गये हैं। सलमान खान बॉलीवुड के सुपरस्टार्स हैं। सलमान खान अपनी कई सुपर​हिट मूवी दे चुके है। पिछले कुछ सालों से उनकी फ़िल्में बॉक्स ऑफ़िस पर मनी मेकिंग मशीन बनी हुई हैं। अगर बात सलमान के करियर की करें तो उनके कैरियर की शुरुआत आसान नहीं रही थी।
सलमान खान कितने अच्छे एक्टर हैं यह बात सभी जानते ही है। लेकिन सलमान जितन अच्छे एक्टर है उतने ही अच्छे डांसर भी हैं। उनका डांस करने अदांज ही अलग है। उनके डांस को ना को तो कॉपी कर सकता है न वे किसी का स्टेप को कॉपी करते है। सलमान खान ने बहुत से हुक स्टैप फेमस हो रखें है।

बीइंग ह्यूमन फ़ाउन्डेशन

सलमान खान एक फेमस एक्टर होने के साथ एक अच्छे इंसान भी है। ये एक समाजसेवी भी है। इन के द्वारा कई चैरिटी चलाई जा रही है। सबसे फेमस चैरिटी इनकी बीइंग ह्यूमन फ़ाउन्डेशन है। इसकी स्थापना सलमान खान ने 2007 में की थी। इस संस्था में हर प्रकार से पिछड़े हुए लोगों के लिए शिक्षा और स्वस्थ्य की व्यवस्था की गयी है।
बीइंग ह्यूमन फ़ाउन्डेशन एक मुंबई-स्थित समाज-कल्याण संस्था है जिसकी स्थापना बॉलिवुड के सितारे सलमान खान ने 2007 में की थी। यह संस्था भारत के पिछड़े हुए और गरीब लोगों की शिक्षा और उनके स्वस्थ्य का खर्च उठाती है। संस्था के अनुदान का मुख्य स्रोत बीइंग ह्यूमन ब्रांड की वस्तुओं की बिकरी है
​​बॉलीवुड में सलमान की शुरूआत
बॉलीवुड में सलमान खान की शुरूआत बहुत अच्छी नहीं रही थी। हिंदी सिनेमा के वेटरन राइटर सलीम ख़ान का बेटा होने के बावजूद भी अपनी पहली फ़िल्म को पाने के लिए उन्होंने खुद ही मेहनत की थी। अपनी पहली फिल्म को पाने के लिए सलमान खान को एड़ी से चोटी का ज़ोर लगाना पड़ा था। मैंने प्यार किया सलमान खान की पहली मूवी थी। यह एक लव स्टोरी मूवी थी। 29 दिसम्बर को मैंने प्यार किया 30 साल का सफ़र पूरा कर रही है।
सलमान के कैरियर की शुरूआत मैंने प्यार किया से हुई थी। उनका नसीब बदलने वाली यह फ़िल्म 29 दिसम्बर 1989 को रिलीज़ हुई थी। सुमन के रोल में भाग्यश्री की एंट्री हुई। उस दौर में फ़िल्मों के बजट 60-70 लाख रहते थे। जबकि राजश्री प्रोडक्शंस की फ़िल्में 40 लाख रुपये के बजट में बन जाया करती थीं। मगर, मैंने प्यार किया के निर्माण में एक करोड़ का ख़र्च आया था।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *