राष्ट्रोदय पूर्वाभ्यास में जुटे आरएसएस के 20 हजार स्वयंसेवक




मेरठ। रविवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने राष्ट्रोदय समागम कार्यक्रम का पूर्वाभ्यास किया। इस कार्यक्रम के आयोजन के लिए भूमि पूजन किया गया और कार्यकर्ताओं ने पूर्ण गणवेश में अभ्यास किया। फरवरी में होने वाले विश्व के सबसे बड़े एकत्रीकरण कार्यक्रम राष्ट्रोदय-2018 की तैयारियों के अन्तर्गत भूमि पूजन हुआ। जिसमें लगभग 20 हजार स्वयंसेवक जागृति विहार एक्सटेंशन में संघ के सर कार्यवाह सुरेश जोशी के समक्ष पूर्ण वेशभूषा में उपस्थित हुए। भूमि पूजन, हवन और संबोधन के बाद आयोजन भी किए गए।
आरएसएस विश्व का सबसे बड़ा एकत्रीकरण कार्यक्रम स्वयंसेवक समागम राष्ट्रोदय-2018, मेरठ के जागृति विहार एक्सटेंशन में 25 फरवरी को करने जा रहा है। तैयारियों को और गति देने के लिए रविवार को संघ में दूसरे वरिष्ठ पदाधिकारी सर कार्यवाह सुरेश जोशी मेरठ पहुंचे। इस अवसर पर महानगर संघ के करीब 20 हजार से अधिक स्वयंसेवक योगिक क्रिया और सर कार्यवाह का संबोधन सुनने के लिए जुटे। इस दौरान सरकार्यवाह ने कहा कि हिंदुत्व से ही समाज बदलेगा। हमें समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना होगा। इसके लिए हमें स्वयं ही आगे आना होगा। कहाकि हिंदू जाति, भाषा और प्रांत में बंट रहा है, इसका फायदा अहिंदु शक्तियां उठाती रही हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *