रोहित शेखर तिवारी की अस्थियां गंगा में विसर्जित




नवीन चौहान, हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री नारायण दत्त तिवारी के जैविक पुत्र रोहित शेखर तिवारी की अस्थियां शुक्रवार को वैदिक विधि विधान के साथ गंगा में विसर्जित कर दिया गया। उनकी अस्थियां कनखल के सती घाट पर विसर्जित की गई। कुल पुरोहित संदीप भगत ने विधि विधान के साथ अस्थियों को गंगा में विसर्जित कराया।
अस्थि विसर्जन ओएसडी राजीव सिंह के पुत्र कार्तिक ने की। इस दौरान मां उज्जवाला, पत्नी अपूर्वा समेत अन्य परिजन मौजूद रहे। परिजन रोहित के अस्थि कलश को लेकर दिल्ली से हरिद्वार पहुंचे थे। बतादें रोहित शेखर तिवारी की दिल्ली में संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गयी थी। अस्थि विसर्जन के दौरान कार्तिक राज, उज्ज्वला, दीपा जोशी, मुकेश ओएसडी, आक्रोश निगम, संजय जोशी, सुखवीर सिंह, बीके शुक्ला ससुर, साली अपर्णा शुक्ला आदि मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *