मेरठ का रहने वाला सिपाही दिल्ली में निकला पॉजिटिव




संजीव शर्मा
मेरठ। दिल्ली पुलिस में तैनात मेरठ में रहने वाला एक सिपाही कोरोना पॉजिटिव निकलने से पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। सिपाही की रिपोर्ट आने के बाद वह स्वयं दिल्ली जाकर अस्पताल में भर्ती हो गया। देर रात मेरठ में रह रही उसकी पत्नी और बेटे को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने क्वारेंटाइन कर दिया।
जानकारी के अनुसार मेरठ शहर के थाना टीपीनगर की सरस्वती विहार कालोनी में रहने वाला यह सिपाही मध्य दिल्ली के थाना चांदनी महल में तैनात है। वह दो दिन पहले ही मेरठ अपने परिवार के पास आया था। दिल्ली में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर वह वापस दिल्ली चला गया, वहां उसे मैक्स अस्पताल में आइसोलेट किया गया है। उसके परिवार के दो सदस्यों पत्नी और बेटे को देर रात मेरठ के सुभारती अस्पताल में क्वारेंटाइन किया गया। बताया जा रहा है कि सिपाही ने दिल्ली में जमातियों को क्वारेंटाइन कराया था, संभवत: उनके संपर्क में आने से वह संक्रमित हुआ। पुलिस ने रात में ही सरस्वती विहार कालोनी को सील कर दिया है। कालोनी को सैनेटाइज कराने का कार्य किया जा रहा है। लोगों से अपील की गई है कि वह अपने घर से बाहर न निकले।

 



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *