पापा के मिशन को पूरा करेंगी निशंक की लाड़ली आरूषि, जानिए पूरी खबर




नवीन चौहान, हरिद्वार। पूर्व मुख्यमंत्री और हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक के स्पर्श गंगा मिशन को आगे बढ़ाने का काम उनकी लाड़ली बेटी आरूषि पोखरियाल निशंक ने संभाल लिया है। आरूषि स्पर्श गंगा अभियान से जुड़े सभी कार्यक्रमों में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेती है और बच्चों और युवाओं को प्रेरित करने का कार्य करती है।
पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक की बेटी आरूषि खुद किसी परिचय की मोहताज नहीं है। आरूषि ने नृत्य कला के क्षेत्र में विश्वपटल पर काफी ख्याति अर्जित की है। देश विदेश में अपनी नृत्यकला से काफी उपलब्ध्यिां भी बटोर चुकी है। एक सफल नृत्यांगना के तौर पर समाज में अपनी अलग पहचान बना चुकी आरूषि पोखरियाल निशंक कुछ वर्षो से समाजसेवा के कार्यो में सक्रिय भूमिका में नजर आई है। इसके अतिरिक्त अपने पिता रमेश पोखलियाल निशंक के स्पर्श गंगा अभियान की टीम के साथ भी जुड़ गई। आरूषि ने स्पर्श गंगा अभियान को आगे बढ़ाने और इस मिशन में युवाओं को जोड़ने का कार्य किया। स्कूली बच्चों को गंगा के प्रति प्रेम के लिये प्रेरित किया। बुधवार को वीआईपी घाट पर स्पर्श गंगा मिशन की ओर से आयोजित कार्यक्रम में अपने पिता के साथ मंच पर विराजमान आरूषि पोखरियाल बच्चों को प्रेरित करती हुई दिखाई दी। इसी से अंदाजा लगाया जा सकता है कि अपने पापा की लाड़ली आरूषि मां गंगा की सेवा करने के लिये अब कदम बढ़ा चुकी है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *