नवीन चौहान
भाजपा के प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी के हरिद्वार के पार्क ग्रांड होटल पहुुंचने पर भाजपाईयों ने जोरदार तरीके से स्वागत किया और मिठाईयां बांटी। भाजपा के जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान, शिवालिक नगर पालिका के चेयरमैन राजीव शर्मा व सहमीडिया प्रभारी ओम प्रकाश जमदग्नि, जिला उपाध्यक्ष रोहित साहू समेत सैंकड़ों की संख्या में होटल पहुंचे भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर नव नियुक्त प्रदेश महामंत्री राजू भंडारी के पक्ष में नारेबाजी की। सबसे बड़ी बात रही कि प्रदेश महामंत्री का स्वागत करने वाले अधिकतम भाजपा कार्यकर्ता निशंक खेमे के ही दिखाई दिए। इससे एक बात को साफ हैै कि निशंक खेमे की ताकत में लगातार इजाफा हो रहा है।
लोकसभा चुनाव के दौरान हरिद्वार सीट पर भाजपा प्रत्याशी डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के चुनाव क्षेत्र में दिन—रात कार्य करने वाले प्रदेश उपाध्यक्ष राजू भंडारी को पार्टी हाईकमान ने तोहफा दिया है। राजू भंडारी को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया गया है। राजू भंडारी का कद पार्टी में बढ़ा और उनको इस बार प्रदेश महामंत्री का दायित्व मिला। सोमवार को हरिद्वार के होटल पार्क ग्रांड पहुंचने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं ने राजू भंडारी को फूल मालाओं से लाद दिया। स्वागत करने वालों में अमन त्यागी, प्रमोद शर्मा, अनिल अरोड़ा, लव शर्मा, महिला मोर्चा की अध्यक्ष रीता चमोली, प्रदीप कालरा, धर्मेंद्र बिश्नाई, आशुतोश शर्मा, आशु चौधरी समेत सैंकड़ों की संख्या में भाजपाई उपस्थित रहे।