निशंक खेमे के राजू भंडारी का प्रदेश भाजपा में बढ़ा कद, प्रदेश महामंत्री




नवीन चौहान
केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री डॉ रमेश पोखरियाल निशंक के करीबी राजू भंडारी का भाजपा में कद बढ़ा है। भाजपा हाईकमान ने राजू भंडारी को प्रदेश महामंत्री नियुक्त किया है। जिसके बाद से उत्तराखंड की सियासत में निशंक खेमे को लगातार मजबूती मिल रही है। निशंक का मोदी टीम का हिस्सा बनना और प्रदेश की राजनीति में निशंक के करीबी युवा चेहरों का आगे बढ़ना निशंक समर्थकों की खुशी को लगातार बढ़ा रहा है।
युवा एवं ऊर्जावान राजू भंडारी ने भाजपा के प्रदेश महामंत्री बनने से पहले का सफर एक सामान्य नागरिक के तौर पर संघ की शाखाओं से शुरू किया। करीब 12 साल तक राजू भंडारी संघ के प्रचारक के तौर पर कार्य करते रहे। संघ की शाखाओं में लोगों को जोड़ने का कार्य करते रहे। जिसके बाद वह हिंदू जागरण मंच से जुड़े। जहां उनको क्षेत्रीय संगठन मंत्री की जिम्मेदारी मिली। इस जिम्मेदारी का निर्वहन भी राजू भंडारी ने पूरी तन्मयता के साथ किया। साल 2013 में राजू भंडारी विधिवत तौर पर भाजपा में शामिल हो गए। जिसके बाद राजू भंडारी को प्रदेश उपाध्यक्ष पद का दायित्व दिया गया। इस पद पर कार्य करने के दौरान राजू भंडारी ने प्रदेश में भाजपा को मजबूत करने का कार्य किया। भाजपा संगठन में नई जान फूंकी। तथा भाजपा को साल 2017 में उत्तराखंड की सत्ता पर काबिज कराया। राजू भंडारी का कद भाजपा में लगातार बढ़ता जा रहा था। उनकी सादगी कार्यकर्ताओं का दिल जीत रही थी और वह हाईकमान के भरोसे पर भी पूरी तरह से खरा उतर रहे थे। राजू भंडारी की इसी काबलियत को देखते हुए उनको दूसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया। इसी के साथ भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने भाजपा चुनाव के दौरान राजू भंडारी को चुनाव विस्तारक योजना के प्रमुख की जिम्मेदारी भी दे दी। राजू भंडारी ने ना केवल हरिद्वार सीट पर अपितु उत्तराखंड की अन्य चारों सीट पर चुनाव प्रचार में महती भूमिका अदा की। हरिद्वार सीट से डॉ रमेश पोखरियाल निशंक करीब ढाई लाख मतों से जीतकर लोकसभा पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के डॉ निशंक को भारत सरकार में संसाधन विकास मंत्रालय की अहम जिम्मदारी सौंप दी। निशंक की इस जीत में सार्थक भूमिका अदा करने वाले राजू भंडारी को प्रदेश महामंत्री बनाये जाने पर भाजपाईयों का उत्साह चरम पर है। राजू भंडारी युवा है और भाजपा में भविष्य के बड़े नेता के रूप में देखे जाने की भी संभावना है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *