जब मोदी जी ने कर दी नमस्ते, भाजपाईयों का उत्साह हुआ काफूर




नवीन चौहान
मेरा बूथ सबसे मजबूत कार्यक्रम के तहत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद करने की हरिद्वार के भाजपाईयों की उम्मीदों पर उस वक्त पानी फिर गया जब मोदी जी ने दो बजे नमस्ते कर दी। मोदी से बात करने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ता निर्धारित समय से पहले ही कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए थे। कई घंटों की प्रतीक्षा के बाद जब मोदी ने बात करनी शुरू की तो हरिद्वार के भाजपाई उत्साह से लबरेज दिखाई देने लगे। लेकिन उनकी खुशी उस वक्त काफूर हो गई जब दो बजे मोदी जी ने सबको नमस्ते कर दी। लेकिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं। जिनकी बदौलत भाजपा एक बार फिर उत्तराखंड की पांचों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगी।
शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए कुंती नमन कॉलेज में भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत करने वाले थे। इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए युद्ध स्तर पर तैयारियां की गई थी। पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक, जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान, बीस सूत्रीय कार्यन्वयन एवं क्रियांवन समिति के उपाध्यक्ष नरेश बसंल, राज्य मंत्री विनोद आर्य, अन्नु कक्कड़, विधायक प्रदीप बत्रा, ओमप्रकाश जमदग्नि सहित सैंकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता कार्यक्रम स्थल पर पहुंच गए। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि त्रिवेंद्र सिंह रावत भी निर्धारित समय पर मंच पर पहुंच गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडियो कांफ्रेसिंग के जरिए हापुड़, त्रिपुरा, जमशेदपुर और तमाम राज्यों के भाजपा कार्यक्रर्ताओं से बातचीत करनी शुरू की। कार्यकर्ताओं की सीधे मोदी से प्रश्न पूछता देख हरिद्वार के भाजपाई बेहद उत्साहित नजर आने लगे। करीब दो घंटे तक मोदी भाजपा कार्यकर्ताओं से बात करते रहे। हरिद्वार के भाजपाई इस उम्म्मीद से नजरे गढ़ाये बैठे रहे कि मोदी अब उनसे बात करेंगे। करीब दो बजे पीएम मोदी ने सभी भाजपाईयों को नमस्ते कर दी। मोदी से बात करने की उम्म्मीद लगाए भाजपाईयों की उम्मीदों को करारा झटका लगा। लेकिन मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने भाजपा कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाते हुए कहा कि कार्यकर्ता बेहद संयमित और उत्साहित है। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की बदौलत उत्तराखंड में भाजपा एक बार फिर पांचों लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज करेंगी। इस दौरान आशीष झा, रोहित साहू, सुशांत पाल, जयभगवान सैनी, विनय रोहेला, अश्वनी पाल, सहित सैंकड़ों भाजपाई उपस्थित रहे। हालांकि कार्यक्रम आयोजन सुनील सैनी ने मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, पूर्व मुख्यमंत्री व हरिद्वार सांसद रमेश पोखरियाल निशंक सहित सभी अतिथियों को अभिनंदन किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *