स्वर्गीय प्रकाश पंत की पत्नी चंद्रा पंत ने पिथौरागढ़ उपचुनाव जीता




नवीन चौहान
उत्तराखंड की पिथौरागढ़ विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए मतगणना में भारतीय जनता पार्टी की चंद्रा पंत जीत गई है। हालांकि आधिकारिक घोषण होना बाकी है। लेकिन सूत्रों ने बताया कि चंद्रा पंत ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की अंजू लुंठी को करीब 4,000 से अधिक मतों से हरा दिया हैं।
बताते चले कि पिथौरागढ़ में कांग्रेस और भाजपा के बीच सीधा मुकाबला है। भाजपा की ओर से चुनाव मैदान में उतरीं चंद्रा पंत, त्रिवेंद्र सिंह रावत की सरकार के मंत्रिमंडल में शामिल रहे मंत्री प्रकाश पंत की पत्नी हैं। प्रकाश पंत का कैंसर की बीमारी के चलते निधन हो गया था। जिसके बाद यह सीट रिक्त हो गई थी। इस सीट पर उपचुनाव में 25 नवंबर को डाले गए थे। 47.48 फीसदी मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। प्रकाश पंत की साफ सुथरी छवि का लाभ भी चंद्रा पंत को चुनाव में मिला। हालांकि कांग्रेस की ओर से अंजू लुंठी को मैदान में उतारा गया। अंजू पहली बार चुनाव लड़ रही है। विधानसभा चुनाव में जबरदस्त बहुमत के साथ सत्ता हासिल करने वाली भाजपा की जहां इस सीट पर प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी। लेकिन चंद्रा पंत ने पिथौरागढ़ की सीट भाजपा की झोली में डाल दी। भाजपाईयों में खुशी की लहर है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *