नवीन चौहान, फेसबुक पर अवैध बंदूक के साथ फोटो पोस्ट करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी बिरालसी गांव का रहने वाला बताया गया है।
- चरथावल थानाध्यक्ष सुबे सिंह के मुताबिक फेसबुक पर अवैध बंदूक के साथ फोटो पोस्ट करने वाले बिरालसी निवासी युवक सागर पुत्र बबली को गिरफ्तार करके जेल भेज दिया है।
- थानाध्यक्ष ने बताया कि 4 दिन पहले आरोपी ने अपने फोटो अवैध मस्कट के साथ फेसबुक पर पोस्ट किए थे।
- मामला संज्ञान में आने के बाद पुलिस आरोपी की तलाश कर रही थी।
- सोमवार को पुलिस ने आरोपी को बिरालसी से गिरफ्तार कर लिया।
- पुलिस ने आरोपी से वह बंदूक भी बरामद कर ली है जिसके साथ उसने अपना फोटो पोस्ट किया था।
- पूछताछ में आरोपी ने पुलिस को बताया कि यह तस्वीर अपने दोस्तों को दिखाने के लिये पोस्ट की थी।