लॉक डाउन के चलते पुलिस ने वापस लौटायी बारात




संजीव शर्मा
लॉकडाउन के चलते लोगों की पहले से तय शादी की तारीख अब परेशानी का सबब बन रही है। दूल्हा शादी की तय तारीख पर अपनी बारात लेकर लकड़ी वालों के यहां जाना चाहता है लेकिन पुलिस बारात को रोककर वापस भेज रही है। दूल्हे के साथ बस दो लोगों को जाने की अनुमति दी जा रही है। ऐसा ही वाक्या सामने आया मेरठ में।

  •  गढ़मुक्तेश्वर से शामली जा रही बरात को पुलिस ने गढ़ रोड स्थित गांधी आश्रम के पास रोक लिया।
  • दूल्हे के साथ मौजूद बाराती लड़की पक्ष के यहां जाने की जिद पकड़ रहे थे लेकिन पुलिस ने उन्हें जाने की अनुमति नहीं दी।
  • काफी देर तक गहमागहमी के बाद पुलिस ने दूल्हा समेत पिता और बहन को जाने दिया, बाकी बरात में शामिल 25 लोगों को वापस लौटा दिया।
  • एसपी सिटी अखिलेश नारायण सिंह ने बताया कि बारातियों को समझाकर लौटा दिया है।
  • सिर्फ दूल्हा और उसकी पिता व बहन को आगे जाने की अनुमति दी है।
  • ऐसा लॉक डाउन के चलते सुरक्षा की दृष्टि से कराया जा रहा है।


Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *