जनता की दीवाली तो पुलिस की रात काली जानिये पूरी खबर




नवीन चौहान हरिद्वार। जनता की दीवाली और पुलिस की रात काली हो गई है। मित्र पुलिस को महंत मोहनदास को बरामद करने की चुनौती है। तो चोरी, लूट मर्डर के अनसुलझे केसों को सुलझाने में पुलिस उलझी है। इसके अलावा दीवाली पर जनपद में शांति एवं व्यवस्था कायम रखने की जिम्मेदारी है। पुलिस के लिये ये सप्ताह चुनौतीपूर्ण है। पुलिस कप्तान ने पुलिस अधिकारियों को पूरी जिम्मेदारी और मुस्तैदी से जनता के बीच रहने के सख्त निर्देष दिये है। इसके अलावा जनपद में अपराधों को रोकने के लिये भी पुलिस को कडी हिदायत दी है।
धर्मनगरी में दीवाली की धूम है। जनता दीवाली के खरीददारी कर रही है। बाजार सजे हुये है। लोग घरों को छोडकर बाजारों में घूम रहे है। जनता की सुरक्षा करने वाली पुलिस सडकों पर है। पुलिस जनता को सुरक्षा का वातावरण देने के साथ ही उनके घरों की निगरानी भी कर रही है। इन सबके बीच गत दिनों घटित कई संगीन अपराध पुलिस की पेषानी पर बल दे रहे है। चोरी लूट हत्याओं की संगीन वारदात को अंजाम देने वाले बदमाश को गिरफतार करना पुलिस के लिये चुनौती बना हुआ है। पुलिस बदमाशों को दबोचने के लिये पूरे प्रयास कर रही है। पुलिस ने जमानत पर रिहा अपराधियों की कुंडली और लोकेशन निकलवा रही है। वही पुलिस ने रात्रि गष्त और चेकिंग सख्त कर दी है। पुलिस कप्तान ने जनपद पुलिस को पूरी तरह से अलर्ट रहने के आदेषदिये है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *