लॉक डाउन का उल्लंघन करने पर पुलिस ने किये 214 गिरफ्तार




नवीन चौहान
कोरोना वायरस से बचाव के लिए प्रधानमंत्री के आहृवान पर पूरे देश में लॉक डाउन किया गया है। लॉक डाउन के दौरान लोगों को घर में ही रहने की सलाह दी गई है। केवल एक निश्चित समय पर ही जरूरतमंद घर से निकल सकते हैं। यह छूट भी केवल दवाई और राशन आदि की व्यवस्था करने के लिए हैं।
प्रदेश में भी लॉक डाउन का पुलिस प्रशासन सख्ती से पालन करा रहा है। लेकिन ऐसे कुछ लोग हैं जो लॉक डाउन का पालन नहीं कर रहे हैं। वह बिना वजह अपने वाहन लेकर सड़कों पर निकल रहे हैं। ऐसे लोगों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई कर रही है।

यह भी पढ़िए— गधे की सवारी करनी पड़ी भारी, पुलिस ने बीच सड़क पर लगवायी उठक बैठक

बुधवार को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव हेतु प्रदेश में लागू लॉकडाउन के उल्लघंन करने पर पुलिस द्वारा पूरे प्रदेश में कुल 77 अभियोग पंजीकृत किये गये। इन मामलों में पुलिस ने 214 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। प्रदेश में अभी तक कुल 545 अभियोगों दर्ज किये गए औश्र 2524 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़िए— एक विदेशी समेत 14 जमाती मिले, पुलिस ने दर्ज किया सभी के खिलाफ मुकदमा

इसके अलावा अभी तक एमवी एक्ट के अन्तर्गत कुल 8630 वाहनों के चालान किये गए, 2449 वाहन सीज किये गए एवं 3774920 रूपये संयोजन शुल्क वसूला गया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *