पतंजलि आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य को ‘लाइफ टाईम एचीवमेन्ट’ अवार्ड




सोनी चौ​​हान
पतंजलि आयुर्वेद महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.डी.एन. शर्मा को ‘लाइफ टाईम एचीवमेन्ट’ अवार्ड से सम्मानित किया गया। ‘चिकित्सा संसार’ न्यास उज्जैन के तत्त्वाधान में अखिल भारतीय चिकित्सा सम्मान समारोह 15-16 सितम्बर 2019 को उज्जैन, मध्य प्रदेश में आयो​जित किया गया था। और एक बड़ा सेमीनार का भी आयोजन किया गया। कार्योक्रम में सभी चिकित्सा पद्धतियों ऐलोपैथी, आयुर्वेद, होम्योपैथी, योग, प्राकृतिक चिकित्सा आदि के सभी प्रमुख चिकित्सकों एवं ख्यातिप्राप्त विद्वानों आमन्त्रित थे। डॉ. डी.एन. शर्मा प्राचार्य/निदेशक पतंजलि भारतीय आयुर्विज्ञान को सम्मानित किया गया। डॉ. डी.एन. शर्मा को उनके जीवन की उपलब्धियों को ध्यान में रखते हुए उन्हें ‘लाईफ टाईम एचीवमेन्ट’ सम्मान से सम्मानित किया गया। तथा सभी विद्वान चिकित्सकों को भी पुरस्कारों से सम्मानित किया गया। आचार्य बालकृष्ण महाराज ने डॉ. डी.एन. शर्मा को संस्था का गौरव बढ़ाने के लिए बधाई देकर सम्मानित किया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *