नवीन चौहान, मंगलवार को एक सड़क हादसे में एक सिपाही की मौत हो गई जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं सिपाही की मौत की सूचना से परिवार में कोहराम मचा है।
जानकारी के अनुसार नैनीताल में यातायात पुलिस में तैनात सिपाही देवेंद्र सिंह अपने साथी रविंद्र सिंह जो की 100 डायल पर तैनात है के साथ नैनीताल से रामनगर आ रहे थे। रास्ते में बैलपड़ाव के पास उनकी बाइक एक वाहन से टकरा गई। इस हादसे में दोनों सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया जहां डॉक्टरों ने देवेंद्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। सिपाही की मौत से पुलिस महकमे में भी शोक की लहर दौड़ गई।