हरिद्वार से आई आवाज पीएम मोदी फिर इस बार




नवीन चौहान
मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम के तहत कनखल के अभिषेक नगर में सुनील सैनी के आवास की छत पर भाजपा का झंडा लगाया गया। भाजपा के जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान की अध्यक्षता में एक बैठक की गई। जिसमें लोकसभा चुनाव में भाजपा को मजबूत करने को लेकर रणनीति बनाई गई। जनता की समस्याओं को जानने और उनको दूर करने पर भी विचार किया गया।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से पूरे देश में मेरा परिवार भाजपा परिवार कार्यक्रम में अधिक से अधिक जनता को पार्टी से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है। भाजपा के जिलाध्यक्ष जयपाल चौहान इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए क्षेत्रों में भ्रमण कर रहे है। इसी के चलते कनखल के अभिषेक नगर में सुनील सैनी के आवास पर एक बैठक का आयोजन कर भाजपा को मजबूत करने का संकल्प किया गया। इस अवसर पर सुनील सैनी ने कहा कि भाजपा गरीबों के हितों को ध्यान में रखकर कार्य कर रही है। भाजपा की नीतियां जनता को प्रभावित कर रही है। इस अवसर पर बलवीर सिंह सैनी, वरिष्ठ भाजपा नेता आदित्य राज सैनी, शुभम सैनी, शिव सैनी, पारस सैनी, संजय चौहान ने एक स्वर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एक बार फिर लोकसभा चुनाव 2019 में विजयी बनाने का संकल्प लिया।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *