बुर्कानशीं मोनी और सोनी ने चोरी की सोने की चेन, पुलिस ने चं​द मिनटों में ढूंढकर किया गिरफ्तार




बुर्कानशीं मोनी और सोनी ने चोरी की सोने की चेन, पुलिस ने चं​द मिनटों में ढूंढकर किया गिरफ्तार
नवीन चौहान, हरिद्वार। रूड़की के एक ज्वैलरी के शोरूम से सोने की दो चेन चुराकर फरार हुई महिलाओं को पुलिस ने शिकायत मिलने के चंद मिनट बाद भी ढूंढकर गिरफ्तार ​कर लिया। दोनों महिलाओं के पास से पुलिस ने सोने की उन दोनों चेन को बरामद कर लिया है जो उन्होंने शोरूम से चुरायी थी।
पुलिस के मुताबिक रूड़की के तनिष्क शोरूम पर गुरूवार को दो म​हिलाएं पहुंची। दोनों महिला बुर्का पहने थी। इन दोनों महिलाओं ने शोरूम पर पहुंच कर सोने की चेन खरीदने की बात कही। शोरूम पर तैनात कर्मचारियों ने जब इन दोनों महिलाओं को सोने की चेन दिखायी तो इन्होंने बॉक्स से दो चेन आंखों में धूल झोंक कर चुरा ली। दोनों महिलाओं के जाने के बाद शोरूम के कर्मचारियों को कुछ शक हुआ, उसने अपने सोने के आभूषण चेक किये तो उसे दो चेन कम मिली। जिसके बाद शोरूम के एडमिन मोहित ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलने पर पुलिस सक्रिय हो गई और दोनों महिलाओं के बारे में जानकारी कर उन्हें कुछ देर बाद ही ढूंढ निकाला। शुरू में दोनों महिला अपने आपको बेकसूर बताती रही लेकिन जब पुलिस ने सख्ती से बात की और महिला पुलिस कर्मियों से उनकी तलाशी करायी तो उनके पास से चोरी की दोनों चेन बरामद हो गई। पुलिस के मुताबिक दोनों महिला उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खालापार क्षेत्र की रहने वाली है। पुलिस दोनों महिलाओं से फिलहाल पूछताछ कर रही है, पुलिस को उम्मीद है कि पूछताछ के बाद कुछ अन्य घटनाओं का खुलासा हो सकता है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *