मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर चौधरी अजित सिंह ने किया नामांकन




मुजफ्फरनगर। नामांकन के अंतिम दिन चौधरी अजित सिंह ने मुजफ्फरनगर लोकसभा सीट पर अपना नामांकन दाखिल किया। चौधरी अजित सिंह गठबंधन से प्रत्याशी है। गठबंधन ने यह सीट रालोद को दी है। इस दौरान मीडिया से बात करते हुए चौधरी अजित सिंह ने भाजपा सरकार से हर वर्ग को परेशान बताया। चौधरी अजित सिंह ने कहा कि पिछले पांच साल में मोदी जी का कोई वादा पूरा नहीं हुआ। हर एक वर्ग नाराज और परेशान है। मुज़फ्फरनगर की स्थिति जो देश में थी कुछ साल पहले उसे आप भी जानते हैं। यहां पर रोजगार और इंडस्ट्रीज ख़त्म हो गयी हैं। किसानों के खेती और उपज के दाम भी ख़त्म हो गए हैं। इसलिए सबको बहाल करना है। जो भी सांसद बनता है उसे 6 महीने तो दिल्ली में ही रहना पड़ता है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *