केरोसिन का तेल लेकर एसएसपी आफिस आत्मदाह करने पहुंची महिलाएं




मेरठ। एसएसपी ऑफिस के बाहर शुक्रवार को महिलाओं ने आत्मदाह का प्रयास किया। पुलिस कार्रवाई से नाराज महिलाएं अपने साथ केरोसिन तेल की केन लेकर पहुंची थी। समय रहते एसएसपी आफिस पर तैनात महिला पुलिस कर्मी ने महिलाओं के हाथ से केरोसिन तेल से भरी केन छीनकर अपने कब्जे में ले ली। जानकारी के अनुसार केरोसिन लेकर पहुंची महिला अपनी बेटी की हत्या किये जाने का आरोप लगा रही थी। महिलाओं के इस कदम से पुलिस कर्मियों के होश उड़े रहे। महिलाओं ने इस दौरान काफी हंगामा भी किया। ये महिलाएं लालकुर्ती थाना क्षेत्र की रहने वाली हैं।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *