हरिद्वार में गंगा को मैली देखकर क्या बोले ‘राम’, जानिए पूरी खबर




हरिद्वार में गंगा को मैली देखकर क्या बोले ‘राम’, जानिए पूरी खबर

नवीन चौहान, हरिद्वार। मां गंगा के उदगम स्थल के आसपास के इलाकों में फिल्माई गई फिल्म राम तेरी गंगा मैली के हीरो राजीव कपूर हरिद्वार पहुंचने के बाद एकाएक दुखी दिखायी दिये। अपनी मां की अस्थियों को गंगा में विर्सजित करने के बाद भावुक दिल से राजीव कपूर ने मां गंगा में बह रही गंदगी पर अपनी भावनायें व्यक्त की। उन्होंने कहा कि राम-तेरी गंगा मैली है। इसको स्वच्छ बनाने की मुहिम में सबको एकजुट होना होगा।


बताते चले कि करीब तीन दशक पूर्व आरके स्टूडियो के बैनर तले राम तेरी गंगा मैली नाम से बनी फिल्म का निर्माण उत्तराखंड में ही किया गया था। इस फिल्म की अधिकांश शूटिंग गंगोत्री के हर्सिल क्षेत्र के आसपास हुई। फिल्म में हीरो का किरदार भी राजकपूर के बेटे राजीव कपूर ने ही निभाया था। इस फिल्म का नायक राजीव कपूर शुक्रवार को अपनी मां कृष्णा राजकपूर की अस्थियों को लेकर हरिद्वार पहुंचा।

मां गंगा में बह रही गंदगी को देखकर उनके दिल में पीड़ा हुई। उस पीड़ा को उन्होंने न्यूज127डाॅट काॅम के संपादक नवीन चौहान से व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मां गंगा को स्वच्छ बनाने के लिये दृढ़ इच्छा शक्ति से कार्य करना होगा। तीन दशक पूर्व भी राम तैरी गंगा मैली थी और आज भी है। गंगा को सवच्छ तभी किया जा सकता है जब हम सभी यह संकल्प ले कि न तो गंगा को स्वयं मैली करेंगे और न किसी को करने देंगे। इस तीर्थ स्थल पर आने वाले श्रद्धालुओं को भी गंगा के प्रति अपना समर्पण दिखाना होगा। तभी गंगा को स्वच्छ रखने का संकल्प पूरा होगा।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *