शोमैन राजकपूर की पत्नी की अस्थियां गंगाजी में विर्सजित, जानिए पूरी खबर




शोमैन राजकपूर की पत्नी की अस्थियां गंगाजी में विर्सजित, जानिए पूरी खबर

नवीन चौहान, हरिद्वार। सिने जगत के शोमैन और फिल्म अभिनेता निर्देशक राजकपूर की पत्नी कृष्णा राजकपूर की अस्थियां पूरे विधि विधान से वीआईपी घाट पर गंगा में विर्सजित की गई। इस दौरान उनके पुत्र फिल्म अभिनेता रणधीर कपूर और राजीव कपूर व परिवार के अन्य सदस्यों ने गंगा मां की पूजा अर्चना की और परिवार की कुशलता की कामना की। हरिद्वार में उनके तीर्थ पुरोहित डाॅ प्रशांत पालीवाल ने अस्थि विर्सजन कार्यक्रम संपन्न कराया और बही में परिवार के सदस्यों के नाम दर्ज किये। पुरोहित की बही में फिल्म अभिनेत्री करिश्मा कपूर और करीना कपूर के बेटे तैमूर अली खान का नाम भी दर्ज किया गया। जिसके बाद सभी सदस्य मां गंगा को प्रणाम कर अपने घर मुंबई की ओर रवाना हो गये।


गौरतलब है कि सिनेमा जगत के शोमैन आरके स्टूडियों के मालिक राजकपूर की धर्मपत्नी कृष्णा राजकपूर काफी समय से बीमार चल रही थी। एक अक्टूबर को हार्टअटैक के चलते उनका निधन हो गया। मुंबई फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई। मुंबई के अंतिम संस्कार करने के बाद 5 अक्टूबर को उनके पुत्र रणधीर कपूर और राजीव कपूर व बहनोई और परिवार के अन्य सदस्य उनके अस्थियां लेकर वीआईपी घाट पहुंचे। वहां तीर्थ पुरोहित डाॅ प्रशांत पालीवाल ने वैदिक कर्मकांड के अनुसार अस्थि विसर्जन कार्यक्रम को संपन्न कराया। उनके पुत्र राजीव कपूर ने अस्थियां गंगा में विर्सजित की और गंगा में डुबकी लगाकर मां की आत्मा की शांति के लिये गंगा से प्रार्थना की। इस दौरान मीडिया से बात करते हुये रणधीर कपूर ने बताया कि मां की अस्थियों को गंगा में विर्सजित करने और उनकी आत्मा की शांति के लिये गंगा मां से प्रार्थना की है।

शम्मी कपूर और ऋषि कपूर के बेटे भी पहुंचे हरिद्वार
फिल्म अभिनेता राजकपूर की पत्नी कृष्णा राजकपूर की अस्थियों को गंगा में विर्सजित करने के लिये पुत्र रणधीर कपूर व राजीव कपूर के साथ शम्मी कपूर के बेटे आदित्य कपूर, ऋषि कपूर के बेटे कुणाल कपूर, बुआ के बेटे जतिन सियाल बहनोई मनोज जैन पहुंचे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *