बुलंदशहर। बसपा के महासम्मेलन से ठीक पहले जिले में पार्टी को बड़ा झटका लगा है। स्याना के पूर्व विधायक दिलनवाज खान ने पार्टी से त्यागपत्र दे दिया है। यह इस्तीफा उन्होंने पार्टी सुप्रीमो मायावती को भेजा है। इस्तीफ देने के पीछे पारिवारिक कारण बताया जा रहा हैं।
— बताते दें दिलनवाज खान 2012 के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के टिकट पर स्याना विधासभा क्षेत्र से विधायक बने थे। विधानसभा चुनाव 2017 से पूर्व वह कांग्रेस छोड़कर बसपा में शामिल हुए थे।
— विधानसभा चुनाव उन्होंने बीएसपी के टिकट पर लड़ा था लेकिन चुनाव हार गए थे। उन्होंने बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती को त्याग पत्र का फैक्स भेजा है। उसमें लिखा है कि व्यक्तिगत कारणों से बहुजन समाज पार्टी की प्राथमिक सदस्यता व पार्टी की समस्त जिम्मेदारियों से त्याग पत्र दे रहे हैं।
— दिलनवाज के त्याग पत्र देने से बसपा को बड़ा झटका लगा है। पूर्व विधायक दिलनवाज खान ने बताया कि व्यक्तिगत एवं पारिवारिक कुछ समस्याओं के कारण पार्टी के सभी पदों से त्यागपत्र दिया है। उन्होंने बताया कि अभी वह कोई पार्टी ज्वाइन नहीं कर रहे हैं।