केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा बोले सबसे तेज गति से बढ़ रही है भारत की अर्थव्यवस्था




मेरठ। भाजपा महानगर द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में केंन्द्रीय दूरसंचार राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार एवं रेल राज्य मंत्री भारत सरकार मनोज सिन्हा ने कहा भाजपा के शासनकाल में सबसे तीव्र गति से भारत का विकास हो रहा है। उन्होंने कहा कि भारत की जनता इस बात को स्वीकार कर रही है कि 2014 से 2019 तक दुनिया की सबसे तेज गति से बढ़ने वाली अर्थव्यवस्था भाजपा के शासन काल में रही है। फ्रांस को पीछे छोड़ कर हम दुनिया की छठी अर्थव्यवस्था बन गए हैं।
मनोज सिन्हा ने कहा कि जिस इग्लैंड के हम गुलाम रहे, उसे भी जल्द ही हम अर्थव्यवस्था के मामले में पीछे छोड़ देंगे। इग्लैंड को पछाड़ कर भारत जल्द ही दुनिया की पांचवीं अर्थव्यवस्था बन जाएगा। कहा कि द्वितीय आयोग का आंकड़ा है कि 2025 के बाद विश्व की जो तीन अर्थव्यवस्था होंगी उसमें भारत भी शुमार होगा। अगर मैं नेक्स्ट इंफ्रास्ट्रक्चर की बात करूं चाहे वह रेलवे हो हाईवे हो एयरपोर्ट हो सभी क्षेत्र में भारी मात्रा में भाजपा निवेश कर रही है। जब हमने सत्ता संभाली थी तब भारत में कुल 56 एयरपोर्ट थे जो आज 102 हो गए हैं। रेलवे की बात करूं तो पहले रेलवे इंफ्रास्ट्रक्चर पर सरकार 49000 करोड रुपए खर्च करती थी। प्रधानमंत्री मोदी जी मानते हैं यह सामान्य आदमी के परिवहन का साधन है। पिछले वर्ष एक करोड़ 30 लाख रुपया, इस वर्ष एक लाख 48 हज़ार करोड़ रुपया भारतीय रेल में निवेश किया जा रहा है। आजादी के बाद यह पहली सरकार है जो गांव में भी गई है। गरीब आदमी के लिए बहुत सी योजनाओं के द्वारा लाभ पहुंचाया गया है। प्रेस वार्ता में मेरठ हापुड़ लोक सभा सांसद राजेंद्र अग्रवाल, कैंट विधायक सत्य प्रकाश अग्रवाल, जिला अध्यक्ष रविंद्र भडाना, महानगर अध्यक्ष मुकेश सिंघल, पूर्व महापौर हरिकांत अहलूवालिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी गजेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *