न्यू देवभूमि हॉस्पिटल ने गरीबों के लिए दान किए 1 लाख 11 हजार




नवीन चौहान
गरीब और बेसहारा लोगों की मदद से सबसे आगे रहने वालों में हरिद्वार के न्यू देवभूमि हॉस्पिटल के चेयरमैन डॉ सुशील शर्मा व लोकप्रिय अस्पताल के चेयरमैन डॉ राजीव चौधरी ने एक बार फिर गरीबों की आर्थिक मदद के लिए 1 लाख 11 हजार की धनराशि प्रदान की है। यह धनराशि आर्थिक रूप से कमजोर लोगों की सहायता पर खर्च की जायेगी।


कुष्ठ एवं असहाय लोक सेवा समिति विगत कई सालों से कुष्ठ रोगियों व गरीब लोगों की सेवा करती आ रही है। गरीबों को राशन वितरित करना, कपड़े देना तथा बच्चों को शिक्षा के लिए मदद करना इस संस्था का मुख्य उददेश्य है। इस संस्था के प्रेरणास्रोत्र डीआईजी कुमाऊं जगतराम जोशी है जो सभी सदस्यों का मार्गदर्शन् करते रहते है। डीआईजी जगत राम जोशी के दिशा निर्देशन में हरिद्वार के तमाम मानवीय दृष्ठिकोण रखने वाले व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कुष्ठ एवं असहाय लोक सेवा समिति का गठन किया और प्रतिमाह एक शुल्क एकत्रित कर गरीबों की मदद के लिए राशन वितरित करने का कार्य शुरू किया।

इस संस्था ने अपने परिवार का विस्तार किया और इंसानियत को प्राथमिकता रखने वाले लोगों को अपने परिवार का अंग बनाया। इसी परिवार का अंग बने न्यू देवभूमि अस्पताल के चेयरमैन डॉ सुशील शर्मा व लोकप्रिय अस्पताल के चेयरमैन डॉ राजीव चौधरी ने बड़ा दिल दिखाते हुए एक लाख का चैक और 11 हजार की नकद धनराशि देकर संस्था को आर्थिक रूप से मजबूत किया। इस धनराशि को मिलने के बाद संस्था के पदाधिकारियों और सभी सदस्यों ने डॉ सुशील शर्मा और डॉ राजीव चौधरी का तालियों की गड़गड़ाहट के साथ स्वागत किया। बताते चले कि डॉ सुशील शर्मा और राजीव चौधरी गरीबों की सेवा करने में सदैव तत्पर रहते है। आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए निशुल्क इलाज की सुविधा भी उपलब्ध कराते है। वही कुष्ठ एवं असहाय लोक सेवा समिति के प्रयासों की भी सराहना करना जरूरी है। समिति के सदस्य अपना कीमती वक्त के साथ आर्थिक सहयोग गरीबों के लिए करते है। कमजोर लोगों की मदद करना ही इंसान का सबसे बड़ा धर्म है। इस कसौटी पर यह संस्था पूरी तरह से खरी उतरती है।



Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *